s
अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।

कक्षा 6 वीं मॉडल प्रश्न पत्र सामाजिक विज्ञान || Model Question Paper Social Science Class 6th Annual Exam 2023

  • BY:
     RF Temre
  • Posted on:
    March 19, 2023

वैकल्पिक प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 1 से 10)

प्रश्न 1. प्राचीनकाल की हाथ से लिखी पुस्तकें ............ कहलाती हैं।
(अ) पाण्डुलिपि
(ब) शिलालेख
(स) स्तम्भलेख
(द) गुहालेख
उत्तर– पाण्डुलिपि।

प्रश्न 2. आदिमानव ने आग की खोज ........... की थी
(अ) लकड़ियों को आपस में रगड़कर
(ब) धातुओं को आपस में रगड़कर
(स) पत्थर को आपस में रगड़कर
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– पत्थर को आपस में रगड़कर।

प्रश्न 3. पुरोहितों ने लोगों को ............. वर्गों में विभाजित किया, जिन्हें वर्ण कहते हैं।
(अ) एक
(ब) दो
(स) तीन
(द) चार
उत्तर– चार।

प्रश्न 4. बौद्ध धर्म के संस्थापक कौन थे?
(अ) महावीर स्वामी
(ब) गौतम बुद्ध
(स) सम्राट अशोक
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– गौतम बुद्ध।

प्रश्न 5. चीन की दीवार का निर्माण कार्य लगभग ............. वर्षों तक चला।
(अ) 1000
(ब) 2000
(स) 3000
(द) 4000
उत्तर– 2000

प्रश्न 6. 'प्रशस्ति' किस भाषा का शब्द है?
(अ) हिन्दी
(ब) संस्कृत
(स) तमिल
(द) बंगाली
उत्तर– संस्कृत।

प्रश्न 7. पृथ्वी के .......... ताप कटिबन्ध हैं?
(अ) एक
(ब) दो
(स) तीन
(द) चार
उत्तर– तीन।

प्रश्न 8. प्रमुख याम्योत्तर का मान है–
(अ) 0°
(ब) 30°
(स) 60°
(द) 90°
उत्तर– 0°

प्रश्न 9. इनमें से किन्हें मानचित्र में प्रदर्शित किया जा सकता है?
(अ) भवन
(ब) सड़कें
(स) पुल
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर– उपरोक्त सभी।

प्रश्न 10. निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय राज्य दाल बाटी और चूरमा के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) पंजाब
(ब) बिहार
(स) राजस्थान
(द) गुजरात
उत्तर– राजस्थान।

लघुत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 11 से 20)

प्रश्न 11. क्या पुरातत्वविदों को बहुधा कपड़ों के अवशेष मिलते होंगे?
उत्तर– पुरातत्वविदों को कपड़ों के अवशेष बहुत कम या न के बराबर मिलते होंगे, क्योंकि प्राचीन समय में सूती वस्त्रों का प्रयोग किया जाता था जो समय के साथ सड़ कर समाप्त हो जाता था।

प्रश्न 12. आखेटक तथा खाद्य-संग्राहक राजाओं को क्या देते रहे होंगे?
उत्तर– आखेटक तथा खाद्य-संग्राहक राजाओं को जंगल से प्राप्त वस्तुएँ, जैसे- जड़ी बूटियाँ, हिरण, बाघ जैसे जानवरों को खालें, हाथी दाँत इत्यादि चीजें देनी होती थीं।

प्रश्न 13. महावीर के लिए 'जिन' शब्द का प्रयोग क्यों हुआ?
उत्तर– जिन शब्द का अर्थ है 'विजेता'। महावीर एक विजेता ही थे, जिन्होंने लोगों को अपने विचारों तथा शिक्षा को अपनाने के लिए प्रेरित किया और विजय प्राप्त की।

प्रश्न 14. सेना के साथ ले जाई जाने वाली चीजों की सूची बनाओ।
उत्तर– राजा की सेना बड़ी मात्रा में साजो-सामान लेकर यात्रा करती थी। इसमें हथियारों के अतिरिक्त रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली चीजें जैसे बर्तन, असबाव (सोने के पायदान), खाने-पीने का सामान (बकरी, हिरण, खरगोश, सब्जियाँ, मसाले), संगीतकार, नगाड़े, बिगुल, तुरही इत्यादि सामान ले जाते थे।

प्रश्न 15. पृथ्वी का सही आकार क्या है?
उत्तर– हमारी पृथ्वी गोलाकार नहीं है। यह उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर थोड़ी चपटी तथा मध्य में थोड़ी उभरी हुयी है। पृथ्वी की आकृति अण्डाकार है।

प्रश्न 16. मानचित्र के तीन घटक कौन-कौन से हैं?
उत्तर– मानचित्र के तीन घटक निम्नलिखित हैं–
1. दूरी
2. दिशा
3. प्रतीक।

प्रश्न 17. उत्तरी गोलार्ध को स्थानीय गोलार्ध क्यों कहा जाता है?
उत्तर– स्थल का बहुत बड़ा भाग उत्तरी गोलार्ध में पाया जाता है, इसलिए उत्तरी गोलार्ध को स्थानीय गोलार्ध कहा जाता है।

प्रश्न 18. क्या आप अपने क्षेत्र में पाए जाने वाले पक्षियों के नाम बता सकते हैं?
उत्तर– सामान्यतः हमारे क्षेत्रों में तोता, कोयल, कौआ, चिड़िया, कबूतर आदि पक्षी देखने को मिलते हैं।

प्रश्न 19. रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा रचित हमारा राष्ट्रगान भी भारतीय एकता की ही एक अभिव्यक्ति है। राष्ट्रगान किस तरह से एकता का वर्णन करता है, इसे अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर– रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा रचित हमारा राष्ट्रगान भारत की एकता की अभिव्यक्ति है। यह सभी भारतीयों के मन में एकजुटता का सन्देश देता है। पूरे देश के समस्त राज्यों में बड़े सम्मान के साथ गया जाता है तथा देश के समस्त राष्ट्रीय पर्वों पर भी राष्ट्रगान सम्मानपूर्वक गाया जाता है।

प्रश्न 20. आपके अनुसार जिस व्यक्ति के साथ भेदभाव होता है, उसे कैसा महसूस होता है?
उत्तर– जिस व्यक्ति के साथ भेदभाव होता है, उसे दुख होता है। उसे अच्छा नहीं लगता है तथा वह अपने आपको कमजोर और अपमानित महसूस करने लगता है। उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुँचती है। वह अन्य लोगों के साथ मिलजुल कर रहने में संकोच करने लगता है। अपने आपको दूसरों से अलग समझने लगता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 21 से 24)

प्रश्न 21. भोजन के अतिरिक्त जानवरों से क्या-क्या मिल सकता है? आज जानवरों का उपयोग किस लिए होता है?
उत्तर– भोजन के अतिरिक्त जानवरों से हमें निम्नलिखित वस्तुएँ मिलती हैं–
1. जानवरों की खाल से चमड़ा मिलता है।
2. जानवरों की हड्डियों से औजार बनाए जाते हैं।
3. जानवरों से सामान ढोने व गाड़ी खींचने का काम होता है।
4. जानवरों से पुर्वानुमान लगाने का काम भी होता है।
आज जानवरों का उपयोग निम्नलिखित प्रकार से किया जाता है–
1. जानवरों का उपयोग आवागमन के लिए किया जाता है।
2. जानवरों की खाल से चमड़ा व वस्त्र बनाये जाते हैं।
3. जानवरों से दूध प्राप्त किया जाता है।
4. जानवरों का उपयोग मनोरंजन तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी किया जाता है।

प्रश्न 22. तुम कलिंग में रहती हो और तुम्हारे माँ-बाप को युद्ध के काफी दुख उठाने पड़े हैं। अभी-अभी अशोक के दूत धम्म के नए विचारों को लेकर आए हैं। आप अपने माता-पिता और संदेशवाहकों के बीच बातचीत का वर्णन करो।
उत्तर– कलिंग में युद्ध के बाद सब कुछ नष्ट सा दिखाई दे रहा है। हर तरफ लाश ही लाश नजर आ रही है पूरे राज्य में सन्नाटा छाया है। सारे सगे-सम्बन्धी आपस में बिछुड़ गये हैं। हर कोई विलाप कर रहा है। तभी अशोक के दूत धम्म की शिक्षा देने आये हैं। धम्म के माध्यम से लोगों का दिल जीतना बलपूर्वक विजय पाने से ज्यादा अच्छा है। इसलिए अशोक ने धम्म महामात्र नाम के अधिकारियों की नियुक्ति की जो जगह-जगह जाकर धम्म की शिक्षा दे रहे हैं। अशोक के पश्चाताप को देखते हुये माता-पिता भी संदेशवाहकों के प्रति आदर भाव से धर्म के विश्वासों को समझने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रश्न 23. आपके यहाँ जिस प्रकार की शासन व्यवस्था है, उसके स्थान पर आप कैसी शासन व्यवस्था चाहेंगे और क्यों?
उत्तर– हमारे यहाँ लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था है। लोकतन्त्र के स्थान पर हम कोई और शासन व्यवस्था नहीं चाहेंगे, क्योंकि लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था में लोगों के पास अपने नेता को चुनने की शक्ति होती है, लोग नियमों को बनाने में भागीदार बन सकते हैं। सबको समान अधिकार होता है। लोगों के साथ लिंग, जाति, धर्म, सम्प्रदाय, वर्ग, वंश, शिक्षा, सम्पत्ति इत्यादि के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता है इसलिए हम लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था चाहेंगे।

प्रश्न 24. अश्वेत लोग किस-किस तरह से भेदभाव का सामना कर रहे थे, इसकी सूची बनाइए।
उत्तर– अश्वेत लोग निम्नलिखित तरह से भेदभाव का सामना कर रहे थे–
1. विभिन्न प्रजातियों के लोगों को एक-दूसरे से सम्बन्ध बनाने की इजाजत नहीं थी।
2. अश्वेत लोग आम सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर सकते थे।
3. अश्वेत लोगों के अस्पताल अलग थे जिनमें कोई सुविधा नहीं होती थी।
4. अश्वेत लोगों के लिए अलग बसें थी।
5. बस स्टैण्ड भी अलग थे।
6. अश्वेत लोगों को वोट देने की इजाजत नहीं थी।
7. अश्वेत लोगों को खेती के लिए घटिया जमीन मिली थी।

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 6 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
6. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 7 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023

3. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय General English (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय-हिन्दी विशिष्ट (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
5. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय-हिन्दी विशिष्ट (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
6. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय गणित (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
7. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय गणित (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
8. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 प्रायोजना कार्य
1. 8th प्रोजेक्ट कार्य हिन्दी विशिष्ट
2. 8th प्रोजेक्ट कार्य संस्कृत
3. 8th प्रोजेक्ट कार्य सामाजिक विज्ञान
4. 8th प्रोजेक्ट कार्य गणित
5. 8th प्रोजेक्ट कार्य अंग्रेजी

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
12. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वैकल्पिक प्रश्न कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
2. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
3. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा


आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
Thank you.

R. F. Tembhre
(Teacher)
edudurga.com

🔔 Did you like this article?

Subscribe now to get new information and updates directly on your email.

Reader Comments
(पाठकों की टिप्पणियाँ)

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहले कमेंट करने वाले बनें!

Leave a reply

4 - 7 = ?

Recent Posts
(हालिया पोस्ट)

अर्हकारी सेवा की गणना – कैसे गिना जाता है आपकी पदोन्नति का अनुभव? : MP लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025

पदोन्नति न चाहने का विकल्प (जानें समय-सीमा एवं शर्तें) : मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 – नियम 18

अंग्रेजी ओलम्पियाड तैयारी : कक्षा 6, 7 एवं 8 के लिए 50 महत्वपूर्ण अंग्रेजी व्याकरण और भाषा ज्ञान आधारित वैकल्पिक प्रश्न